बाल(Hair)
बाल या केश वह होता है जो हमारे सिर व शरीर पर पतले-पलते धागे की तरह मुलायम व समूह में होते है.इसमें बाकी अंगो की तरह दर्द व खून का प्रवाह नही होता है.सिर के बाल लंबे होते है और शरीर के बाल छोटे-छोटे होते है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बाल लम्बे और घने होते है.इन्हें गिनने में कई दिन लग सकते है लेकिन आप जानवरों के बालों को नही गिन सकते उनकी संख्या अन्नत होती है.मनुष्यों में काले,भूरे,सफ़ेद रंग के बाल होते है. सामन्य में आपके बाल एक माह में एक इंच तक बाद सकते है.यह गड्ढे के अन्दर होते है जिसे पुटक भी कहा जाता है. इसी पुटक में इन्हें पोषण मिलती है.
बालों में होने वाले रोग व लक्षण :
- असमय बालों का सफ़ेद होना
- बालों में रूखापन होना
- बालों में डैंड्रफ हो जाना
- असमय अधिक मात्रा में बालों का गिरना
- बालों में ग्रोथ ना होना
अधिकतर लोग बालों के गिरने की समस्या से परेशान होते है. बालों में सफ़ेद होने के केस कम पाए जाते है.अधिक मात्रा में बालों के गिरने से गंजे
पन का शिकार हो सकते है. बाल आपके सुन्दरता को निखारती है.इसका ध्यान रखना चाहिए.
बालों के झड़ने के लक्षण
बालों के झड़ने के कुछ लक्षण है जो इस प्रकार से है:
- धीरे-धीरे या अचानक गिरने लगते है
- पतले होने लगते है
- हाथ में या कपड़े पर बाल गिरे हुए होते है
- नहाते वक्त बालों को धोने पर अधिक मात्रा में बाल गिर जाना
- रूखापन होने लगता है ,
- आसानी से टूट जाना
- पुरुषों व महिलाओं में बाल झड़ने के कारण
पुरुषों में 25-50 साल के उम्र के लोगो को इस समस्या से अधिक जूझते हुए देखा गया है .इसके बाद के उम्र वाले का कम केस देखा गया है. महिलाओं में भी पुरुषों की तरह ही समस्या होती है. बालों के गिरने के कई कारण हो सकते है जिसका विवरण इस प्रकार से है :-
- जेनेटिक्स– अधिकतर केस में देखा गया है की बाल झड़ने का कारण अनुवांशिक भी पाया गया है. अगर परिवार के किसी सदस्य को पहले से बाल गिरने की समस्या है तो उसके पुत्र को भी यह समस्या हो सकती है.
- साफ सफाई- बालों की उचित प्रकार से साफ सफाई ना करने पर भी बालों की गिरने की समस्या होती है.सफाई ना होने पर बालों की ग्रोथ रुकने लगती है. जुए भी हो सकती है जो बालों को मिलने वाली पोषक तत्व का सेवन कर लेते है है और बालो में इसकी कमी होने लगती है.
- डैंड्रफ- आपके बालो में डैंड्रफ का होना भी इसका एक कारण हो सकता है. इसके लिए आपको शम्पू का उपयोग करें.ठण्ड के मौसम में यह समस्या अधिक देखी गयी है.
- रूखापन - बालों को अधिक रूखापन रखने पर भी आपके बाल झड सकते है इसके लिए आपको हेयर आयल का उपयोग करना चाहिए.
- मेडिकल समस्या – अगर आपको एनीमिया,थायरायड की समस्या है और प्रोटीन व आयरन की कमी है तो बालों की झड़ने की समस्या हो सकती है.
- उम्र बढ़ना: उम्र बढ़ने के साथ हार्मोन में बदलाव गंजेपन का कारण बन सकता है।
- पोषण की कमी- आपके बालों को सही पोषण नही मिल पता जिसके कारण बाल झड़ने लगते है.
- घर्षण- अगर आप बाइक चलाते है तो बालों का लगातार हवा से टकराने के कारण भी बाल झड़ सकते है. अपने बालों को किसी चीज से रगड़ने पर भी आपके बाल झड़ सकते है.
अपने बालों का ख्याल रखने के तरीके
- अपने बालों की नियमित सफाई करें.
- नहाने के बाद टावेल से ना रगड़े.
- हेयर आयल का उपयोग करें,आनियन आयल बालों के लिए अच्छा होता है.
- बालों को गिला ना रखें
- हेयर ड्राई से बालों को ना सुखाये
- हेयर कलर का उपयोग ना करें ,नेचुरल चीजो का ही अपने बालों पर उपयोग करें. जैसे मेहंदी
- कंडिशनर का उपयोग अपने बालों को सुन्दर और सिल्की बनाने के लिए कर सकते है.
- नेचुरल शैम्पू का ही उपयोग करें.
अपने बालों को झड़ने से रोकने का घरेलु उपाय
- प्राकृतिक मेहंदी को हर हफ्ते 2 बार अपने बालों में लगाने से बाल गिरने की समस्या कम होती है.
- प्याज को पिस कर 30 मिनट अपने बालों पर लगा कर रखने पर भी बाल को झड़ने से रोक सकते है.
- नारियल आयल का उपयोग करें.
- अनियन आयल का उपयोग करें
- आंवले का तेल या आंवले को खा कर
- प्रोटीन व आयरन बढाने वाले पदार्थो का उपयोग करें.
- अलोवेरा जैल को अपने बलों में लगाये.
डाइट
अपने बालों के पोषण के लिए आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थो का उपयोग करना चाहिए .इसके साथ विटामिन C वाले पदार्थ जैसे आवला आदि.
.jpg)
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें